देवभोग में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में’ मेरा बूथ सबसे मजबूत ‘संकल्प के साथ कार्यकताओं को विजय बनाने का आह्वान 

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल (गरियाबंद)

राजधानी से जनता तक / देवभोग – नगर निकाय चुनाव को लेकर दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी देवभोग मंडल के तत्वाधान में जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित माटी देवालय में कार्यकता सम्मेलन रखा गया था। इस सम्मेलन समारोह में गरियाबंद जिला नगर निकाय चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाटले, नगर पंचायत देवभोग चुनाव प्रभारी राजेश साहू व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर की आगमन हुई तो उसी दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुलाल और फटाखे फोड़ कर स्वागत सम्मान किया गया। जगन्नाथ मंदिर के पास कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया था, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुष्प माला हार पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक और ऊर्जावान रहा। इस अवसर पर भाजपा गरियाबंद जिले के नगर निकाय चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाटले ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी नगर वासियों एवं वरिष्ठ कार्यकताओं , युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता विकास और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।यह चुनाव केवल जीतने का नहीं बल्कि जनसेवा के लिए स्वर्णिम अध्याय लिखने का अवसर है। इसी धैय्य के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत संकल्प के साथ हम सभी कार्यकर्ताओं को संक्रिय से भूमिका में देखना चाहते हैं। पाटले ने और भी यह बताया कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनीता उपाध्याय को एवं पार्षद के सभी प्रत्याशियों को विजई बनाने सभी को एक साथ जुटना होगा। भाजपा की नीति और विकासोन्मुख दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह को आगे गति प्रदान करने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व देवभोग नगर निकाय चुनाव प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता के परिश्रम और समर्पण से ही हम हर चुनाव में विजई प्राप्त करते हैं। हमें जनता के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित हो रहे विभिन्न योजनाओं को ग्रामीण जनताओं को बताना है। मोदी का मूल ‘मंत्र सबका साथ सबका विकास ‘ के मंत्र को आत्मसात कर हमें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना होगा। नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार व सभी पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने- अपने वार्ड और बूथों में मजबूती से कार्य करना होगा। तभी जनता का समर्थन हमें मिलेगा। इसके लिए हमें जमीनीस्तर में पहुंच कर संगठन की विभिन्न योजनाओं को सही तरीके से आम लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि आम नागरिक जो कि भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हैं, उन्हें विस्तार रूप से बताई जाए जैसे कि प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, उचित मूल्य पर धान की खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को दी गई सहायता राशि,व अन्य योजनाओं से लाभ ले रहे हैं। ऐसे कई योजनाओं को नगरवासियों को बताईं जाएं।

अंततः कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कार्यक्रम उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर नगर के 1 से 15 वार्डो में से 12 वार्ड़ के प्रत्याशी की किसी कारण वश फार्म निरस्त हुआ । अभी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के 14 प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाने , नगरवासियों एवं कार्यकताओं को संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र पाटले गरियाबंद जिला नगर निकाय चुनाव प्रभारी, राजेश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष व देवभोग नगर निकाय चुनाव प्रभारी, अनिल चंद्राकर भाजपा जिलाध्यक्ष, कुंज बिहारी बेहेरा, जगमोहन पटेल देवभोग मंडल अध्यक्ष, भगवानों बेहेरा झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष, अनिल बेहेरा मनोनीत नगर पंचायत अध्यक्ष, सुधीर पटेल, शोभा चंद पात्र व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक, पदुलोचन जगत, पदुलोचन मरकाम, सुशील कुमार यादव, आशीष पाण्डेय, वेणु डोंगरे, सहित अन्य सभी भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नगरवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज