गृहिणी से सफल उद्यमी तक का सफर – रेखा डोडे आत्मनिर्भरता की बनीं मिसाल

आत्मनिर्भरता की राह पर रेखा डोडे – बदल रहीं हैं महिलाओं की सोच

राजधानी से जनता तक

टोपू चंद गोयल

बेमेतरा — ग्राम बोरदेही की श्रीमती रेखा डोडे ने मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल पेश की है। एक समय केवल गृहिणी और खेती-किसानी तक सीमित रहीं रेखा आज सफल किराना व्यवसायी और सिलाई सेंटर संचालिका के रूप में उभरकर क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
रेखा डोडे वर्ष 2018 से ‘सत के फूल’ स्वयं सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। उनका कहना है कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए—आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ, बच्चों की पढ़ाई आसान हुई और परिवार का भविष्य सुरक्षित हुआ।
मार्च 2025 में उन्होंने नॉन-फार्म योजना के तहत ₹1 लाख का ऋण और सीआईएफ मद से ₹60,000 की सहायता प्राप्त कर किराना दुकान की शुरुआत की। यह पहल उनके लिए लाभकारी साबित हो रही है और उन्हें स्थायी आमदनी दे रही है। इसके साथ ही वे सिलाई सेंटर भी चला रही हैं, जिससे अतिरिक्त आय हो रही है।
रेखा डोडे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मासिक ₹1000 और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर का लाभ भी मिला है।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए रेखा डोडे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा— “सरकारी योजनाओं ने मेरे सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। आज मैं खुद पर गर्व महसूस करती हूँ।”

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज