मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग, संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

अकलतरा। देश के मुख्य न्यायाधीपति बी.आर. गवई के ऊपर जूता फेंकने की घटना को लेकर डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन ने कड़ी नाराज़गी जताई है। संगठन ने मंगलवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिवक्ता राकेश किशोर के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की।बसंगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना न केवल निंदनीय है, बल्कि यह संविधान पर हमला करने जैसा कृत्य है। इस कृत्य से देशभर में संविधान को मानने वाले लोग आक्रोशित हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी अधिवक्ता राकेश किशोर के खिलाफ शीघ्र ही देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संगठन का कहना है कि संविधान और न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष निक्कु पाटले, भावानी सूर्यवंशी, कुवंर ओगरे, छोटू सोनवानी, लकेश्वर भूवने, सुरेंद्र लहरे, सुरेश मिरचन्या, आशिष बंजारे, सुमित चेलकर, सुशांत बंजारे, सुरेंश लहरे, अनिल मिरी, एवन भारद्वाज, मनीष लहरे, शैलेंद्र रात्रे, दिलीप खांडे सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद थे। संगठन ने दोहराया कि यह घटना न केवल सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को धूमिल करती है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी प्रहार है। इसलिए आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज