सांसद खेल महोत्सव ” देवभोग संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुआ सम्पन्न 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई ,जिसमें सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष सुशील यादव व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा उनके साथ में पधारे हुए सभी पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान के साथ मां सरस्वती छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद अतिथियों को बेंच सिन्दूर लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद खेल प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया, जिसमें गोला फेंक खेल प्रदर्शन शुरू किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव ने मैदान में उतरे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच है। ऐसे प्रतियोगिता से ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि ये समाज को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में भी अहम् भूमिका निभाते हैं। उपाध्यक्ष ने और भी यह बताया कि नगर पंचायत देवभोग और जनप्रतिनिधियों की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान होता रहेगा।

ग्रामीण अंचलों से भी अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। इस तरह की कार्यक्रम से नई प्रतिभाओं को पहचान और अवसर दोनों मिलते है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।पूरे कार्यक्रम में युवाओं और नगरवासियों में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ पार्षद व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अन्य सभी नगरवासी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं व अन्य बाहरी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी, जिसमें सांसद खेल महोत्सव को सफल क्रियान्वयन हेतु सभी लोगों ने उत्साहवर्धन बढ़ाने में सहयोग प्रदान किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज