छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद हमारा राज्य तेजी से विकास कर रहा है : सांसद राधेश्याम राठिया

स्कूली बच्चों और कलाकारों ने गीत संगीत नृत्य से राज्योत्सव स्थल को खुशनुमा बनाया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 नवंबर 2025/जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम सारंगढ़ में सभी ने अरपा पैरी के धार गीत गाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किए। जिले के विभिन्न स्कूली बच्चों और कलाकारों ने उत्साह के साथ ओड़िया, गुजराती, बस्तरहिया, सतनाम, पंथी आदि प्रकार के गीत संगीत और नृत्य से राज्योत्सव स्थल के वातावरण को खुशनुमा बनाया। इस अवसर पर आवास, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कलेक्टर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य निर्माता श्रद्धेय अटलजी को आज हम श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले सारंगढ़ की स्थिति कैसी थी। इससे हम परिचित हैं। इस प्रदेश में खनिज संपदा भरपूर है। अविभाजित मध्यप्रदेश की सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ के रहवासी सरल होते हैं। राज्य निर्माण से हमारा राज्य तेजी से विकास कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में जनसंहार और नक्सलवाद सीमित होता हो गया है। आज हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी की मंशा है कि हम सब आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े। पिछली बार मुख्यमंत्री जब सारंगढ़ आए थे तो उन्होंने 13 करोड रुपए की सौगात दी थी। मैं यहां सभी स्टालों में महिलाओं को संचालन करते हुए देखा है। ऐसे सभी स्टॉल संचालन करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की बधाई। आज रजत महोत्सव पर यहां उपस्थिति और कार्यक्रम प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चे और कलाकारों को बधाई। सारंगढ़ को सही पटरी और अच्छी स्थिति में लाने के लिए कलेक्टर एसपी को बधाई।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के प्रगति की रूपरेखा का ब्यौरा दिया

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण करने पर सभी जिलेवासियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधा में निरंतर विस्तार हुआ है। जिले के सभी व्यक्तियों जिनके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग से जिले का विकास हुआ है। जल जीवन मिशन से जिले का शहर और गांव में पेयजल उपलब्ध हो रहे हैं। जिला अस्पताल सारंगढ़ में सिकलसेल, डायलिसिस, पैथोलॉजी, जिला मेडिकल बोर्ड, सिविल सर्जन, मेडिसिन विशेषज्ञ आदि की सुविधा मिल रही है। जिले में 100 युवाओं को निशुल्क कोचिंग का शुरूआत किया गया है। आगामी एक वर्ष में नया कंपोजिट भवन बन जाएगा, फिर नए भवन में कलेक्ट्रेट कार्यालय का संचालन किया जाएगा गढ़ चौक से दानसरा और सरसीवा, भटगांव की ओर भी सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य भी शुरू कुछ दिनों में किया जाएगा।

कलेक्टर ने मतदाता सूची के एसआईआर कार्य में सहयोग करने अपील की

कलेक्टर ने सभी लोगों से अपील किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का कार्य 4 नवंबर 4 दिसंबर तक किया जाएगा। आप सभी अपने रिश्तेदार मतदाताओं को घर में रहने के लिए प्रेरित करें और मतदाता सूची कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

राज्य निर्माण का सपना अटल जी के बिना अधूरा : जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि आज रजत जयंती का स्वर्णिम अध्याय है। राज्य निर्माण का सपना अटल जी के बिना अधूरा है। अधिकार को पीएम मोदी ने जन अधिकार मानते हैं। छत्तीसगढ़ ने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। ट्रिपल आईटी भिलाई सरकार की ईगवर्नेंस स्टैंडअप, स्टार्टअप की यही गति रहेगी तो हम देश को आईटी सेक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बना सकते हैं। मुख्यमंत्री सरल और नीति के साथ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहचाने का कार्य कर रहे हैं। पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। किसानों को महिलाओं को, युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। जशपुर में काजू और चाय बागान की खेती हो रही है। रायगढ़ ऊर्जा और उद्योग का नाम रोशन कर रहा है। गोमर्डा अभ्यारण ने अपना अलग पहचान बनाया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सदस्य दिनेश जांगड़े, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, राजनीतिक व्यक्तियों में ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, दुर्गा ठाकुर, विलास सारथी, हरिनाथ खूंटे, पूर्व विधायक छबिलाल रात्रे, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, मनोज जायसवाल, रामकुमार थूरिया, समीर सिंह ठाकुर, अमित तिवारी, जय बानी आदि उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

टॉप स्टोरीज