झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में प्रथम दिवस पर 6 किसानों के 382 क्विंटल धान खरीदा गया 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद (देवभोग) – गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र अंतर्गत झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ब्लाक भर के उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी करने से पहले ग्राम पंचायत झिरी पानी सरपंच थबीरो मांझी व सहकारी समिति प्राधिकृत अध्यक्ष दुबराज यादव ने इलेक्ट्रॉनिक काटा कि पूजा अर्चना के पश्चात किसानों से धान खरीदी शुरू कि गई। उपार्जन केन्द्रों में किसानों के चेहरे पर उत्साह और विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला। शासन-प्रशासन किसान हितैषी, नीतियों, सुदृढ़ प्रबंधन और प्रभावी व्यवस्था का परिणाम रहा है।झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में आज 6 किसान से कुल 382 क्विंटल धान खरीदी हुई। जिला प्रशासन ने इस साल उपार्जन व्यवस्था को पूर्णतः वैज्ञानिक एवं मानकीकृत ढांचे पर संचालित किया है। जिसके अंतर्गत सभी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा,स्टीक नापतोल व्यवस्था 40.600 किलोग्राम प्रति बोरा मानक से खरीदी की जा रही है। धान की नमी जांच हेतु उच्च गुणवत्ता वाली मोइश्चराइजर मशीन की व्यवस्था की गई है, तथा अधिकतम 17 प्रतिशत नमी मानक का कडाई से पालन कराया गया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के अन्नदाता किसानों की मेहनत को सम्मान देने एवं आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ सरकार ने महात्वाकांक्षी योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया। किसानों से धान खरीदी कि पहले दिन में झिरीपानी निवासी किसान विजय कुमार मांझी ने धान उपार्जन केन्द्र में 150 क्विंटल धान लेकर पहुंचे और उन्होंने धान विक्रेता वाले पहला किसान बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रथम दिवस पर झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में कुल 06 किसानों से 382 क्विंटल धान खरीदी दर्ज की गई है।झिरीपानी सरपंच थबीरो मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे अन्नदाता किसान है। उनके मेहनत और विश्वास ही प्रदेश को समृद्ध बनाता है। उन्होंने किसानों से खरीदी की व्यवस्था, टोकन प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली गई।

उन्होंने और भी यह बताया कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में पूरे राज्य में 15 नवंबर से धान खरीदी, व्यवस्थित, पार्दर्शिता और समयबद्ध तरीके से शुरू किया गया। किसानों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा तुहर टोकन ऐप्स, जीपीएस सिस्टम परिवहन सतर्क ऐप्स, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी उन्नत तकनीकी व्यवस्था लागू किया गया है। इस अवसर पर सहकारी समिति झिरीपानी धान खरीदी उपार्जन केन्द्र प्राधिकृत अध्यक्ष दुबराज यादव, सरपंच थबीरो मांझी, पंचायत सचिव जुगराज नागेश, ओमप्रकाश सोनी पटवारी, आपरेटर व किसान विजय कुमार मांझी, निरंजन यादव व अन्य ग्रामीण किसान भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज