ब्रेकिंग:जांजगीर-चांपा में ट्रक-स्कॉर्पियो की भिड़ंत, 5 की मौत,NH-49 पर बड़ा हादसा, 3 लोग गंभीर; सभी बारात से लौट रहे थे

मेलाराम कश्यप संवाददाता

जांजगीर-चांपा। जिले के सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर देर रात स्कार्पियो (क्रमांक CG11 BS 3974) और ट्रक (क्रमांक OD23 P 6037) के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मृतक नवागढ़ नगर पंचायत के शांतिनगर स्थित सड़क पारा के निवासी थे। ये सभी एक शादी समारोह (बारात) से लौट रहे थे, तभी सुकली मोड़ के पास यह दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई।

 

मृतकों के नाम

1. विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन, उम्र 43 वर्ष

2. राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप, उम्र 27 वर्ष (आर्मी जवान)

3. पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरषोत्तम जलतारे, उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)

4. भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू, उम्र 40 वर्ष

5. कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू, उम्र 22 वर्ष सूचना मिलते ही नवागढ़ और जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद शांतिनगर और पूरे नवागढ़ क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज