प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत् ग्राम झिरीपानी में ‘वाटर शेड महोत्सव’ -2025 कार्यक्रम हुआ सम्पन्न 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरीपानी में वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम 28 नवंबर, दिन शुक्रवार को स्थल ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित कि गई थी। उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल ग्रहण विकास ईकाई 2.0 अंतर्गत भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग के निर्देशानुसार योजना के प्रचार-प्रसार हेतु वाटर शेड महोत्सव का आयोजन राज्य स्तर पर संचालित परियोजनाओं में किया जा रहा है, संबंधित विभाग के आदेशानुसार गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झिरीपानी में वाटर शेड महोत्सव प्रस्तावित किया गया था, उसी अनुरूप ही पंचायत भवन प्रांगण में वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजित कि गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदुलोचन जगत अजा मोर्चा उपाध्यक्ष व अध्यक्षता थबीर मांझी सरपंच ग्राम पंचायत झिरीपानी, के करकमलों द्वारा आज के

कार्यक्रम की शुरुआत मां छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर कि गई। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों ,कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनों को सिंदूर गुलाल लगाकर सम्मानित किया ‌। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगजीवन ध्रुव सर्वेयर ने बताया कि वाटर शेड योजना एक व्यापक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य किसी विशिष्ट भौगोलिक (क्षेत्र वाटर शेड) में मिट्टी और जल संसाधनों का स्थायी प्रबंधन, संरक्षण और सुधार करना है। इस योजना में पानी और मिट्टी की गुणवत्ता का आकलन करना, प्रदूषण के स्त्रोतों को खत्म करना, और पारिस्थितिकी तंत्र और आजिविका को मजबूत करने के लिए आवश्यक उपायों और कार्यों की पहचान करना शामिल है। वाटर शेड योजना के मुख्य उद्देश्य – मिट्टी और जल का संरक्षण, कृषि उत्पादकता में वृद्धि, संसाधनों का स्थायी प्रबंधन, आर्थिक और सामाजिक विकास, प्रदूषण नियंत्रण,। वाटर शेड महोत्सव एक राष्ट्रीय पहल है जो टिकाऊ जल और मिट्टी संरक्षण गतिविधियों बढ़ावा देती है और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करती है।यह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना( पीएमकेएसवाई) के तहत शुरू किया गया है और इसमें नए जल संरक्षण कार्यों का भूमिपूजन, पुराने कार्यों का लोकार्पण, वृक्षारोपण और श्रमदान जैसी गतिविधियां शामिल हैं। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण भारत में लोगों को सशक्त बनाना और जल की उपलब्धता कृषि उत्पादकता और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करना है।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदुलोचन जगत ने वाटर शेड महोत्सव के संबंध में बताया कि इस योजना को लागू हुए 2009-10 के दौरान शुरू की गई थी। कार्यक्रम को वाटर शेड विकास परियोजना 2008 के सामान्य दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यान्वित किया जा रहा है। आईडब्ल्यूएमपी का मुख्य उद्देश्य मृदा, वनस्पति और जल जैसे अवक्रमित प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल, संरक्षण और विकास करके पारिस्थितिकी संतुलन को बहाल करना है।

तत्पश्चात कार्यक्रम को लेकर अजजा जिला मोर्चा उपाध्यक्ष सनत कुमार मांझी ने कहा कि यह योजना छतीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल और मिट्टी संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाकर इसे मजबूत और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना। विभिन्न समुदायों के लिए स्थायी आजिविका के अवसर पैदा करना, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए।

कार्यक्रम के अंत में रंजीत मोहले वानिकी विभाग अधिकारी ने बताया कि वाटर शेड महोत्सव पूरे प्रदेश भर में मनाया जा रहा है, इस महोत्सव का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल और मिट्टी संरक्षण अति आवश्यक है इसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार जैसे चेक डैम,बोरी बंधान,मेडबंधन ,खेत की मेडबंदी,परकुलेशन टैंक, और खेत तालाब जैसे जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करना। वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुधारने और मिट्टी कटाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना। जागरूक और भागीदारी से प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करना। तथा तकनीकी सहायता से किसानों को तकनीकी जानकारी और वित्तीय सहायता प्रदान करना।

कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन हेतु स्थानीय स्कूली बच्चे ओमप्रकाश मसरा,लोहित मसरा, यशवंत कुमार, टिकेश्वर तथा जीतू मसरा और जुगराज नायक ने प्राकृतिक वनस्पति पेड़ पौधे व वाटर शेड का रंगोली बनाई और नारा भी लिखन किया है, पानी बचाओ, जीवन बचाओ।।जल बचाओ,कल बताओ।।का संदेश दिया गया,जिससे देखकर अतिथियों, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने खूब प्रशंसाएं कि। स्कूली बच्चों ने ड्राइंग पेपर में वाटर शेड महोत्सव में आयोजित प्राकृतिक संसाधनों की चित्रण कर प्रस्तुत किये और उपस्थित सभी लोगों के मन को मोह लिया। वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज झिरीपानी गांव में दो जगहों पर भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गांव के माटी देवता पूजारी लवणेश्वर मांझी के करकमलों द्वारा श्री फल (नारियल), अगरबत्ती, सिंदूर से भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुई। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से थबीरो मांझी सरपंच ग्राम झिरीपानी, तुलेश्वरी मांझी सरपंच ग्राम दही गांव,पदुलोचन जगत बीजेपी अजा मोर्चा उपाध्यक्ष,खिरलाल नागेश भाजपा जिला महामंत्री, सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष,सनत कुमार मांझी पूर्व सरपंच व अजजा मोर्चा उपाध्यक्ष, दुष्यंत कुमार पात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव महामंत्री,पैकू राम नायक पूर्व युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष, गोविंद मांझी उपसरपंच ग्राम पंचायत झिरीपानी, डमरूधर बीसी पंच, जुगराज नागेश सचिव, चुन्नी लाल नायक, डमरूधर मांझी,भुवन सिंह मांझी पंच व अधिकारी व कर्मचारीयों में से जगजीवन ध्रुव सर्वेयर, रमेश कुमार ध्रुव, रंजीत मोहले वानिकी विभाग, महेंद्र सिन्हा आपरेटर, अविनाश खलको डब्ल्यू डी टी, सहदेव नाग डब्ल्यू डी टी व युगेन्द्र सोनवानी एमडब्लयू, सूरज चुरपाल, धनश्याम दास वैष्णव, प्रेम लाल मांझी,चौब कुमार नायक,लोकेश डोंगरे, वरूण ओटी,दिगाम्बर यादव भोला सिंह नागेश सहित अन्य गांवों से पधारे हुए सभी ग्रामीण किसान,जनता माता भाई बहनें बुजुर्ग भी शामिल हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज