शीतला पाण्डेय को महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ता उत्साहित

राजधानी से जनता तक न्यूज/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी के गरियाबंद जिले के महिला मोर्चा उपाध्यक्ष को पार्टी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर जिलेभर व मंडल पार्टी कार्यकताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी में नया गुरुतर दायित्व ग्रहण करने पर शीतला पाण्डेय को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएंँ व्यक्त की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा के झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने कहा कि शीतला पाण्डेय दीदी ने मंडल से लेकर जिला संगठन में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत लगा कर पूरे तन मन और आत्मा विश्वास से संगठन कौशल और रणनीतिक मोर्चे पर पार्टी के मंडलों और जिलेभर के कार्यकताओं में ऊर्जा का संचार कर भाजपा को लगातार विजयी बनाने में अहम् भूमिका निभाई गई है,और अब इस भूमिका का प्रदेश स्तर पर विस्तार होना सुनिश्चित है। बेहरा ने कहा कि शीतला दीदी जमीन से जुड़ी राजनीति के प्रतीक है और इसलिए जनता जनार्दन के साथ-साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जीवंत सम्पर्क है, और उनकी यही संगठनात्मक विशिष्टता और प्रतिबद्धता भाजपा को एक सशक्त राजनीतिक दल के रूप स्थापित करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगी। बेहरा ने कहा कि शीतला पांडेय दीदी की नियुक्ति से जिले भर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभिभूत हैं। शीतला पांडेय दीदी के नेतृत्व में हम सबने पार्टी की रीति-नीति और संगठनात्मक दायित्वों व गतिविधियों की गम्भीरता को समझा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज