223वीं बटालियन के.रि.पु. बल दूरदराज नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए कैम्प ग्रामीणों के लिए बने मददगार

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – जिले के मुख्य शहरों एवं कस्बों से दूर, घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्तमान मानसून के दौरान विभिन्न बीमारियों के फैलने तथा निकटवर्ती चिकित्सा केंद्रों के अभाव के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

हाल ही में खोले गए नए कैम्पों के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में के.रि.पु. बल केन्द्र रायगुडेम, 223वीं वाहिनी द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 2025 को एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।

इस चिकित्सा शिविर में लगभग 60 नागरिकों— जिनमें बुजुर्ग, वयस्क, महिलाएं एवं बच्चे शामिल थे— ने भाग लिया। इनमें से 47 नागरिकों का उपचार किया गया। कुछ मरीजों में मलेरिया (पीएफ) की पुष्टि हुई, जिनका तत्परता से समुचित उपचार किया गया।

यह शिविर मुख्य रूप से ग्राम रायगुडेम, चिन्नाबोडकेल, पेराबोडकेल एवं जब्बगट्टा के ग्रामीणों के लिए लाभकारी रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में के.रि.पु. बल रेंज सुकमा के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री आनंद सिंह राजपुरोहित के मार्गदर्शन में 223वीं वाहिनी के अधिकारियों—

श्री नीरज (कमांडेंट), श्री अजीत सिंह नेगी (द्वितीय कमान अधिकारी) एवं श्री विक्की कौशिक (सी.एम.ओ.)— का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल द्वारा इस प्रकार के सतत प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को पूरा किया जा सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज