सेवा एक्सप्रेस सुकमा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

नियद नेल्ला नार क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा – जिला प्रशासन सुकमा द्वारा बिहान योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूह (एसएचजी) गठन एवं शत-प्रतिशत सेचुरेशन के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के रूप में “सेवा एक्सप्रेस सुकमा” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा एसएचजी गठन हेतु समर्पित चार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये वाहन जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील नियद नेल्ला नार क्षेत्र में जाकर महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने, बैंक खाता खोलने तथा आधार से जोड़ने का कार्य करेंगे।

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बिहान की दीदियों एवं जनपद पंचायत की टीम को बधाई देते हुए कहा कि एसएचजी गठन, बैंक खाता खोलने एवं आधार सेचुरेशन में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपके समर्पित प्रयासों से कोंटा जनपद में शत-प्रतिशत बैंक खाता एवं आधार सेचुरेशन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि शासन की कोई भी योजना पात्र हितग्राहियों से वंचित न रहे तथा कोंटा क्षेत्र के सभी ग्रामों को शत-प्रतिशत एनआरएलएम से जोड़ा जाए।

कलेक्टर ने बताया कि कोंटा जनपद के नियद नेल्ला नार क्षेत्र में 37 ग्राम पंचायतें एवं 159 ग्राम हैं, जहां महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान योजना से जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को ऋण, प्रशिक्षण एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री मुकुंद ठाकुर ने कहा कि नियद नेल्ला नार क्षेत्र के गांव-गांव जाकर महिलाओं को बिहान योजना से जोड़ना है। उन्होंने एनआरएलएम के अंतर्गत एसएचजी गठन, बैंक खाता खोलने एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जनपद पंचायत कोंटा की अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी ने सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नारी शक्ति को सशक्त बनाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की बात कही।

जिला प्रशासन की इस पहल के अंतर्गत नियद नेल्ला नार क्षेत्र में महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने हेतु शीघ्र शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री अमित कुमार द्वारा दिए गए हैं।

सेवा एक्सप्रेस के तहत रवाना किए गए चार वाहन चिंतलनार, मरईगुड़ा (वन), दुब्बाटोटा एवं ढोंड्रा क्लस्टरों में नियमित भ्रमण कर समूह गठन का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुकुंद ठाकुर, एसडीएम कोंटा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज