कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 653 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 44 प्रकरण दर्ज

 

राजधानी से जनता तक कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के अंतर्गत 44 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान 43 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 653.3 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध शराब से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज