नक्सल हिंसा से आत्मनिर्भरता तक ,सरोज पोडियाम की संघर्षगाथा बनी प्रेरणा

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ नक्सल प्रभावित अंचलों में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण सुकमा जिले की निवासी सरोज पोडियाम हैं, जिन्होंने संघर्ष, साहस और सरकारी सहयोग के बल पर आत्मनिर्भरता की राह चुनी और आज अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

सरोज पोडियाम के परिवार ने नक्सल हिंसा का गहरा दर्द झेला है। वर्ष 2009 में नक्सलियों द्वारा उनके ससुर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद शासन द्वारा पीड़ित परिवार को नवा बिहान योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई। सुकमा में उन्हें आवास उपलब्ध कराया गया तथा उनके पति श्री राकेश पोडियाम को नगर सैनिक (सिपाही) के पद पर नियुक्त किया गया।

परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए सरोज पोडियाम ने घर पर सिलाई कार्य प्रारंभ किया, किंतु सीमित पूंजी के कारण उनका व्यवसाय आगे नहीं बढ़ पा रहा था। इसी दौरान उन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के पश्चात 24 नवंबर 2025 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सुकमा द्वारा उन्हें 15,000 रुपये का प्रथम ऋण स्वीकृत किया गया।

ऋण स्वीकृति के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पी.आर. कोर्राम एवं अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुकमा श्री हूँगा राम मरकाम द्वारा सरोज पोडियाम को चेक प्रदान किया गया।

आज इस सहयोग से सरोज पोडियाम अपने सिलाई व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रही हैं। वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में महिला आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज