नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी “मनरेगा” बचाओ विचार धारा को लेकर गांव-गांव में चलाई जा रही संग्राम 

राजधानी से जनता तक न्यूज

गरियाबंद/देवभोग – ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बीते दो तीन दिन से देवभोग क्षेत्र के अनेकों गांवों-गांवों में पहुंच कर मनरेगा बचाओ सत्याग्रह आन्दोलन शुरू कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि पिछले संसदीय सत्र में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक कानून मनरेगा को तोड़-मरोड़कर पेश किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा दिया,जो पूरे भारत देश के लिए निंदनीय कृत्य है।न केवल महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है, बल्कि कानून के विभिन्न प्रावधानों को भी आहत किया गया है। महात्मा गांधी का मुख्य उद्देश्य था, कि गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। इस लिए 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार ने गांवों के लोगों को रोजगार देने और उनकी आय बढ़ाने के लिए यह मनरेगा कानून बनाया गया,जो धीरे-धीरे बढ़कर 12 करोड़ हो गया है। इससे परिवारों को रोजगार मिला और उनकी खरीदने की ताकत बढ़ी और भारत के विकास में मनरेगा एक्ट का बड़ा रोल रहा। इस एक्ट में केन्द्र सरकार 90% आर्थिक मदद दे रही थी, और राज्य सरकार 10% लगा रहा था। लेकिन राम जी एक्ट के तहत केन्द्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% हिस्सा होता ,जो ना मुमकिन बात है। बदकिस्मती से मनरेगा को लोकल सेफ्ट गेवर्नमेट सिस्टम और पंचायती राज सिस्टम के जरिए लागू किया गया ।यह एक सबसे नीचे के गरीबों की मांग के हिसाब से काम दे पाता था,जिसे जी राम जी एक्ट ने खत्म कर दिया है।काम के जगह समय और समय अब केन्द्र सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है,जो इस देश के गरीबों के लिए श्राप है। नवनिर्वाचित ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी ने बीजेपी सरकार को सीधे निशाने साधे हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गांव से लेकर देश तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इस फैसले को लेकर भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मनरेगा योजना लागू किया। और इस योजना से करोड़ों गरीब परिवारों को रोजगार मिला है, अभी फिलहाल भाजपा केन्द्र सरकार ने मनरेगा को हटा कर जी राम जी एक्ट बनाया है।जो इस देश के गरीबों के लिए श्राप है।आम आदमी के लिए गांव के पास काम मिलना एक बुरे सपने जैसा है।इसी सिलसिले में एनएसी अपने नेता राहुल गांधी की लीडरशिप में पूरे देश में मनरेगा को बचाने की लड़ाई जारी रखते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवभोग के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जी राम जी एक्ट को तुरंत रद्द करने और मनरेगा एक्ट को फिर से लागू करने की मांग को लेकर देवभोग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाटापारा मंडल के करचिया, खुटगांव,गोहेकेला,मुगंझर,गोहरापदर,सुकलीभाठा पुराना,दरलीपारा,घोघर, गंगराजपुर,डोहल,मोखागुडा,मुंगिया, रोहनागुडा़, करलागुडा,कुम्हड़ईखुर्द, में मनरेगा बचाओ सत्याग्रह आन्दोलन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, भूपेंद्र मांझी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, अनामो बघेल किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,सोदर कश्यप जिला महामंत्री, निराकरण डोंगरे विधानसभा प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष जयशंकर नागेश, देवेन्द्र मांझी,लोकेश मांझी, गोवर्धन प्रधान, मंडल अध्यक्ष लाटापारा,विक्रम बीसी किसान ब्लाक उपाध्यक्ष, बालकृष्ण मोगराज सेक्टर अध्यक्ष, अनवर मोहम्मद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, लबों सिंह मरकाम वरिष्ठ कांग्रेसी, देवेन्द्र मांझी युवा कार्यकर्ता, जगन्नाथ बघेल वरिष्ठ कार्यकर्ता, कैलाश सोनवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता,पुरन नेताम सरपंच गोहरापदर, जलेश्वर सोनवानी, हरिसिंह नेताम, हेम सिंह नेताम,निलाम्बर नेताम वरिष्ठ कार्यकर्ता, साधुराम यादव, डमरूधर यादव सहित अन्य सभी ग्रामीण जनता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज