माड़ा गांव में जिला स्तरीय जैविक खेती को बढ़ावा देने तिलहन किसान मेला का हुआ सफल क्रियान्वयन  

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद/देवभोग – जिला स्तरीय किसान मेला नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल सीड्स (एनएमईओ आयल सीड्स) योजनांतर्गत गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़ा गांव में किसान मेला कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन रखा गया था। जिसमें कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा विभिन्न तकनीकों की जानकारी हेतु स्टाल लगाए गए,जिनका जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव व जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया । जिला स्तरीय किसान मेला में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों ने कृषि नवाचार जैविक और फसल विविधीकरण का किसानों को पारंपरिक धान की खेती की तुलना में मूंग, चना, मूंगफली, उड़द, तिल ,अदरक,व गोटी मिर्च जैसे अनेक खरीब फसल से किसानों को अत्यधिक लाभ हो सकता है,इस योजना से एसटी एससी वर्ग के किसानों को सब्सिडी दी जाती है।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारी रंजीत कुमार मोहंती ने बताया कि इस योजना का लाभ उन किसानों को दी जाती है जिस किसान के पास पांच एकड़ भूमि हो तथा आयल पंप खेती के तहत किसान खेतों में फलदार वृक्ष उगाएं और आमदनी में इजाफा हो। इसके अलावा साग-सब्जी उत्पादन भी किया जा सकता है। योजना से प्राथमिकता किसानों को शासन -प्रशासन द्वारा निर्धारित अनुदान राशि साठ हजार रुपए दिए जाते है। इस योजना का लाभ हर वर्ग के किसानों को दी जाती हैं, इसमें जाति वर्ग का बंधन नहीं है।

 

झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा ने बताया कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है,हम लोग किसान के पुत्र हैं, और हम सभी की माता मातृभूमि है, और इस तरह गौ माता को भी उच्च श्रेणी में रखा गया है। चुकी गौ माता से हमें अनेक अनमोल रतन प्राप्त होते है जैसे कि दूध दही घी गोबर इन सभी तथ्यों से मानव जीवन में बहुउपयोगी है। किसान अपने खेतों को बेलों से जोताई कृषि कार्य में उपयोग किया जाता था और उनके गोबर को खेतों में जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब किसान अपने खेतों में रासायनिक उर्वरक खाद का उपयोग कर अपने खेतों की जैविक उपधता को नष्ट कर रहे है। जिससे खेत बंजर हो रही है और लोग अनेक तरह के रोगी व बिमारी के शिकार हो रहे है।

 

वैज्ञानिकों ने बताया कि जहां धान की खेती में 50 पैसे का लाभ मिलता है, वहीं रबी फसल पर 75 पैसे का लाभ होता है। शासन द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों से आग्रह

 

किसान मेला कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि पीएम मोदी और विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें किसान सम्मान निधि की राशि अब ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। चुकी किसानों को बैंक के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग से बचने को कहा गया। मृदा की पोषकता बनाए रखने पर किसानों से आग्रह किया। उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीयों ने अपने- अपने विभाग में संचालित अनेकों योजनाओं की जानकारी बताई गई। तत् पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित दोनों मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा तथा जगमोहन पटेल ने किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु ज्यादा प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को आगे गति प्रदान देते हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने बीजेपी सरकार को सीधे निशाने साधते हुए कहा कि आज किसान मेला का आयोजन रखीं गई है तो इस मेले में जरूरतमंद किसानों को उनके हक और अधिकार मिलना चाहिए। सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजना तिलहन और दलहन की बात कही जा रही है तो किसान कैसे उन्नत हो, अर्थात धान रबी फसल के बाद खरी फसल लगाने किसानों को जागरूक किया जा रहा है। विधायक ध्रुव ने टीवी चैनलों व प्रिंट मीडियाओं से सीधे संवाद के माध्यम से सरकार को इस मामले में जबाव देने को कहा है कि कृषि विभाग में बजट हो रहा है कि नहीं हो रहा है। यदि बजट हो रहा है तो कितना बजट हो रहा है, किसानों तक एप्लीमेंट हो रहा है कि नहीं।या फिर यह योजना को लागू करके किसानों को दिखावा किया जा रहा है, तथा किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है। अभी किसानों से धान खरीदी में बड़ी लापरवाही की गई है, छत्तीसगढ़ में कई किसानों ने धान बेचने से वंचित हो गए हैं तो धान बेचे गए किसानों को उनकी अंतरिम राशि जमा नहीं हो रहा है। बेरोजगारी की मार झेल रही है किसान। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर किसान उन्नत हो, लाभान्वित हो इनकी देखरेख व परवरिश हो यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान दर-दर भटकने लगेंगे। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, पदमलया निधी जनपद पंचायत अध्यक्ष, सुधीर अग्रवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग,झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहेरा,देवभोग मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल, राजेश तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, सुशील कुमार यादव उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवभोग, धनमती यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, शोभा चंद पात्र, असलम मेमन जनपद पंचायत सदस्य, शंकर नागेश जनपद पंचायत सदस्य, सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सुशील निधी,दुष्यंत कुमार पात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव महामंत्री,व अन्य सभी ग्रामीण किसान, मिडिया,कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज