सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की CM से मुलाकात, छुईखदान उपकोषालय पर बड़ा फैसला

 

छुईखदान। क्षेत्रीय जनभावनाओं को मजबूती से उठाते हुए सांसद संतोष पांडेय के नेतृत्व में छुईखदान के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान उपकोषालय सहित क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने छुईखदान के ऐतिहासिक संघर्ष का उल्लेख करते हुए 9 जनवरी 1953 के गोलीकांड की जानकारी दी, जिसमें पांच वीर नागरिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस भावनात्मक संदर्भ ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्काल वित्त मंत्री ओपी चौधरी से चर्चा की। चर्चा के बाद छुईखदान उपकोषालय के स्थानांतरण पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया, साथ ही स्पष्ट किया गया कि उपकोषालय छुईखदान में ही यथावत रहेगा।

 

बैठक में क्षेत्रीय विकास और जिला स्तरीय कार्यालयों के संतुलित वितरण को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

यह निर्णय छुईखदान की जनता के सम्मान और लंबे समय से उठ रही मांग की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज