राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – पश्चिम बंगाल,असम, और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद गरियाबंद जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंडलों में विजय उत्सव मनाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और मिठाई बाटकर खुशी जाहिर की गई। भाजपा जिला महामंत्री अहिल्या मरकाम ने बतायी कि केन्द्र सरकार मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।पूरे जिले में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला, इस अवसर पर अहिल्या पदुलोचन मरकाम ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों
की जीत है। उन्होंने बताया कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण यह जीत संभव हो सकी है। विजय से संगठन को नई ऊर्जा मिली है, और भविष्य में पार्टी में और मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगी। विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जोरदार नारेबाजी के साथ जीत के साथ जश्न मनाया ।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




