गेरूखदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 754 आवेदन प्राप्त

 

छुई खदान । राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रशासनिक पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार-2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जनपद पंचायत छुईखदान के ग्राम गेरूखदान में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 754 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 747 मांग तथा 7 शिकायत से जुड़े आवेदन शामिल रहे।

इन आवेदनों में प्रमुख रूप से:

प्रधानमंत्री आवास योजना,

वन भूमि पट्टा,

राशन कार्ड में नाम जोड़ना,

शौचालय निर्माण , मनरेगा अंतर्गत कुआं निर्माण,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

जैसी योजनाओं से संबंधित मांगें सामने आईं।

प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभागों को भेजते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वयं शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सभापति ललित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरण

शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 44 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया— प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 11 हितग्राहियों को आवास की चाबी, मनरेगा अंतर्गत 6 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश (आजीविका डबरी सहित),

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2 स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज,

नया राशन कार्ड योजना के तहत 4 हितग्राहियों को राशन कार्ड

अन्य योजनाओं में:

3 को हरि खाद

5 को सब्जी मिनीकिट

5 को सुपोषण किट

2 को मछली जाल

4 को श्रमिक पंजीयन कार्ड

 

 

शिविर में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम अविनाश ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ केश्वरी देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज