मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड में समाधान शिविर: कलेक्टर का निरीक्षण, नागरिकों को मौके पर मिला राहत का समाधान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। “सुशासन तिहार” के तहत नगरीय निकाय सुकमा में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मौलाना अब्दुल कलाम भवन (वार्ड क्रमांक 02) में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01, 02, 03 एवं 06 के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर में अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राजस्व प्रकरण सहित अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। इससे नागरिकों को भटकने की बजाय तत्काल समाधान मिला और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।

इस दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार ने औचक निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी स्टॉलों का अवलोकन करते हुए विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री हुँगाराम मरकाम भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं शिविर में बीपी और शुगर की जांच कराकर नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया, जिससे शिविर का माहौल और भी प्रेरणादायक बन गया।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को “महतारी वंदन योजना” के हितग्राहियों का केवाईसी तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता के चलते यह समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में नागरिकों ने त्वरित सेवाओं का लाभ उठाते हुए संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर तहसीलदार श्री गिरीश निम्बालकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनीत साव, पार्षदगण श्री रंजीत बारठ, श्री शोभन गन्दामी, श्री शेख नजीर, श्री विवेक यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज