अवैध शराब के खिलाफ सरसींवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

आरोपी के कब्जे से कुल 270 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त

अनुराज साहू जिला प्रमुख /सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

 

सारंगढ । जिला के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को अवैध शराब जुआ, सटटा तथा अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं शराब कोचियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन व निर्देश मिलने पर 06 मई 26 को मुखबीर की सूचना पर कि ग्राम छिरचुओं स्थित डेरा मे तथा ग्राम बिलासपुर मे बडी मात्रा में हाथभटठी निर्मित महुआ शराब निर्माण किया जाकर आसपास के क्षेत्र में बिकी व परिवहन किए जाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरसीवा के द्वारा थाना सरसीवा स्टाफ व रक्षित केंद्र सारंगढ के स्टाफ की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा सूचना तस्दीक कर अवैध शराब कोचियो पर रेड की कार्यवाही की गई। जिस पर छिरचुंआ और बिलासपुर के अलग अलग जगह से आरोपीगण के कब्जे से जुमला 270 लीटर 700 मिलीलीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 54800 रूप्ये को जप्त कर आरोपी गण मीना पति भागीरती गोंड उम्र 38 साल भमिनी बनज पति लीला राम बनज उम्र 36 वर्ष तथा फरार आरोपी भागीरती पिता जगनथिया गोंड सभी साकिन छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ़ के विरूद्ध अप० क 112/2026, तथा आरोपी मोहन गोंड पिता समारू गोड 22 वर्ष निवासी छिरचुआंके विरूद्ध अप०क 113/26, तथा आरोपी श्रवण गोंड पिता कुशवा गाँड उम्र 23 वर्ष निवासी छिरचुंआ के विरूद्ध अ०क्र 114/26, अघोरी डहरिया पिता स्व संतराम डहरिया उम्र 56 साल निवासी बिलासपुर थाना सरसीवा के विरूद्ध अक 115 /26, धारा 34(2), 59 (क) आ. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधि वत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाकर अपराध अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपीगण को 06 मई 26 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम मीना पति भागीरत गोंड उम्र 38 वर्ष निवासी छिरचुआं,

भमिनी बनज पति लीलाराम बनज 36 वर्ष निवासी छिरचुआं, फरार आरोपी भागीरती गोंड पिता जगनथिया गोंड निवासी छिरचुआं,

जप्त सामाग्री 115 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, बर्तन कीमती करीबन 24500 रू.मोहन गोंड पिता समारू गोंड उम्र 22 वर्ष निवासी छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (जप्त सामाग्री 80 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 16000 रू .,श्रवण गोंड पिता कुशवा गोंड उम्र 23 वर्ष नि. छिरचुआं थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ (जप्त सामाग्री 60 लीटर कच्ची महुआ शराब व कीमती करीबन 12000 रू.,अघोरी डहरिया पिता स्व संतराम डहरिया उम्र 56 साल निवासी बिलासपुर थाना सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ

जप्त सामाग्री 15 लीटर 700 मिली लीटर कच्ची महुआ शराब व सामाग्री कीमती करीबन 3800 रू.जुमला 270 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब व निर्माण सामाग्री

कीमती 56300/रूपये का जप्त किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज