सुशासन तिहार 2026 का आगाजः ग्राम पंचायत ईटपाल में उमड़ा जनसैलाब

बीजापुर / माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रशासन को जन-जन तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘‘सुशासन तिहार 2026‘‘ का शुभारंभ ग्राम पंचायत ईटपाल से उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। आयोजन में आसपास की पंचायतों कांदुलनार, चिन्नाकवाली, संतोषपुर, मनकेली, कड़ेनार, पदेड़ा, पेद्दाकोरमा, धनोरा, बोरजे, मोरमेड़ और तोयनार के हजारों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी मांगों और समस्याओं से संबंधित 120 से अधिक आवेदन प्रस्तुत किए जिनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जनप्रतिनिधियों ने किया योजनाओं का प्रचार-प्रसार- कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्री मैथियस कुजूर एवं वरिष्ठ नागरिक श्री घासी राम नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।

सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी- शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, वन, कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुधन, विद्युत, उद्योग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी विभागों ने अपने-अपने योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी तथा पाम्पलेट और ब्रोशर वितरित किए।

मौके पर ही मिला योजनाओं का लाभ- शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत तत्काल लाभ प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र एवं ऋण पुस्तिका वितरण, प्रधानमंत्री आवास अन्तर्गत नए आवासों की चाबी वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच, दवा एवं आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों को फूड बॉक्स, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं की गोद भराई, कृषि विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आइस बॉक्स वितरण, इसके अलाव,ए खाद्य विभाग द्वारा बस्तर मुन्ने सैचुरेशन शिविर में बनाए गए राशन कार्डों का भी वितरण किया गया।

जागरूकता और सहभागिता पर जोर- एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल ने नियद नेल्लानार 2.0 और बस्तर मुन्ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिकाधिक योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

सफल आयोजन पर आभार व्यक्त- कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनपद पंचायत सीईओ श्री हिमांशु साहू ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
सुशासन तिहार का यह आयोजन प्रशासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें समस्याओं के समाधान के साथ-साथ योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज