बैगा बस्ती टिंगीपुर में पहुंचा पेयजल, टैंकर से मिल रही राहत

 

छुईखदान , ।  जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत देवरचा के आश्रित ग्राम टिंगीपुर में रहने वाले बैगा आदिवासी समुदाय को अब पेयजल के लिए झिरिया (प्राकृतिक जल स्रोत) पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की पहल पर ग्राम पंचायत द्वारा बस्ती में टैंकर के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

पहले टिंगीपुर के बैगा परिवारों को जंगलों के बीच स्थित झिरिया से पानी लाना पड़ता था। भीषण गर्मी में जल स्रोत सूखने जैसी स्थिति बनने से परेशानी और बढ़ जाती थी। महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय कर पानी लाने के कारण दैनिक जीवन और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर पंचायत एवं संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम पंचायत देवरचा द्वारा टैंकर से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अब बस्ती तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा भविष्य में स्थायी समाधान के तहत नल-जल योजना एवं अन्य जल संरचनाओं के विकास की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज