कलेक्टर ने ग्राम मूड़ीपार पहुंचकर जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

 

खैरागढ़, । कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम मूड़ीपार पहुंचकर जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। जिले में वर्तमान में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी ली तथा घर-घर जाकर किए जा रहे मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं एवं विकास कार्य तय किए जाते हैं। इसलिए प्रत्येक परिवार एवं मकान की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए। साथ ही जनगणना कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज