छुईखदान में 14 मई को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल करेंगे शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

 

कांग्रेस संगठन को धार देने छुईखदान पहुंचेंगे भूपेश बघेल

छुईखदान। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय छुईखदान में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 मई को Bhupesh Baghel के छुईखदान आगमन एवं जिले भर के जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने की। उन्होंने बैठक में पांच प्रमुख एजेंडा प्रस्तुत किए, जिन पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत, वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन कार्य की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के कार्य एवं जवाबदेही का विभाजन कर पूर्णकालिक प्रभार तय करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में जिले भर में गठित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडल, सेक्टर, पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा एवं आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देशानुसार जिला से लेकर बूथ स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए जनमानस के बीच जाकर केंद्र सरकार की कथित “झूठी बातों को बेनकाब” करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं पूर्व विधायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल, संदीप सिरमौर, तेजराम वर्मा, राजेन्द्र ठाकरे, आकाशदीप (गोल्डी), भीखम छाजेड़, सज्जाक खान, जिला महामंत्री सुदीप श्रीवास्तव, संजय महोबिया, सुशीलकांत पाण्डे, संजू चंदेल, मोहम्मद खान, अशोक साहू, रिंकू गुप्ता, चंद्रेश यदु, टीकम साहू, देवकांत यदु, शिवानंद यादव, नीलांबर वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav