सुशासन तिहार 2026: ग्राम पंचायत भिलाई में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

रायपुर, 07 मई 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।भिलाई क्लस्टर के अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह, अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण किट तथा स्व-सहायता समूहों को ऋण सहित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री एवं चेक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 689 मांग एवं 57 शिकायतें शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने लोगों से शिविरों में अधिक से अधिक भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही जल संरक्षण कार्यों एवं किसानों के केसीसी प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।

अकलतरा विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक आवेदन प्रस्तुत कर योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी हुआ आयोजन

जनसमस्या निवारण शिविर के साथ विशेष स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन एवं ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र, ईएनटी, शिशु एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाएं भी प्रदान की गईं।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरित किए गए। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छह मरीजों को पोषण किट भी प्रदान की गई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज