आरसेटी खैरागढ़ के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का संयुक्त कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास प्रशिक्षण की अहम भूमिका : सुमन राज

खैरागढ़, ।  SBI RSETI खैरागढ़ में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर सुमन राज एवं उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।

संयुक्त कलेक्टर सुमन राज ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव के संबंध में चर्चा की तथा उनके उत्साह एवं कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आरसेटी द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।

अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता एवं प्रशिक्षार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान आरसेटी फैकल्टी अभिषेक तिवारी एवं कार्यालय सहायक संतोष कुमार उपस्थित रहे।

Deendyal Yadav
Author: Deendyal Yadav