राज्यपाल रमेन डेका ने विहान महिला समूहों की सराहना की

बेमेतरा 17 मई 2026 / प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका आज एक दिवसीय प्रवास पर जिला बेमेतरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “विहान” के अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों से सौजन्य भेंट कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। राज्यपाल ने महिलाओं के आत्मविश्वास, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए उन्हें ग्रामीण विकास एवं सामाजिक परिवर्तन की सशक्त प्रेरणा बताया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। भेंट कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों की दीदियों ने राज्यपाल को अपने द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न स्थानीय उत्पादों, जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। महिलाओं ने बताया कि “विहान” योजना से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा वे अब आत्मनिर्भर होकर परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

महिला समूहों की सफलता की कहानियों को सुनकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएँ आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि “विहान” जैसी योजनाएँ ग्रामीण महिलाओं को नए अवसर प्रदान कर रही हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं। राज्यपाल ने महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता की भी सराहना की तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए बेहतर मार्केट लिंकिंग एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय उत्पादों को उचित मंच और बाजार मिले तो ग्रामीण महिलाओं की आय में और अधिक वृद्धि हो सकती है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने महिला समूहों की सदस्यों के उत्साह, समर्पण एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज