जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ, “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर होंगे जनभागीदारी कार्यक्रम

 

खैरागढ़ । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का शुभारंभ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में किया गया। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित उन्मुखीकरण बैठक में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह उत्सव एक जनभागीदारी अभियान है, जिसकी थीम “सबसे दूर, सबसे पहले” निर्धारित की गई है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों तक शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

बैठक में कलेक्टर चंद्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्ययोजना की जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय हितग्राहियों को अधिकतम लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत चयनित ग्रामों एवं पीएम जनमन योजना अंतर्गत बैगा जनजाति निवासरत ग्रामों में क्लस्टर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री स्वर्णिम शुक्ला ने सात दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रचार-प्रसार अभियान, हितग्राही संतृप्ति, स्वास्थ्य शिविर, ट्रांजेक्ट वॉक, आधार सेवा केंद्रों में जनसुनवाई सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समुदायों को शासन की योजनाओं से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्मुखीकरण बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज