जनजातीय गौरव और जनभागीदारी को समर्पित विशेष अभियान शुरू

जिले के 277 धरती आबा एवं पीएम जनमन ग्रामों का होगा कायाकल्प

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला प्रमुख : नवीन दांदडें

सुकमा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर में “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान” की शुरुआत की गई है। इस देशव्यापी अभियान का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरव को रेखांकित करते हुए सुदूर क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अभियान को लेकर मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर सभी विभागों एवं अधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर होगा अभियान

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस विशेष आईईसी अभियान की थीम “जन भागीदारी — सबसे दूर, सबसे पहले” रखी गई है। अभियान के अंतर्गत कर्मयोगी गतिविधियों के माध्यम से जमीनी संपर्क, सेवा संतृप्ति एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष फोकस किया जाएगा।

साथ ही चिन्हित केंद्रों पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

18 मई से 25 मई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

बैठक में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने जिले के 277 धरती आबा ग्राम एवं पीएम जनमन ग्रामों में 18 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर —

संतृप्तिकरण शिविर

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जनसुनवाई

जागरूकता कार्यक्रम

ट्रांसेक्ट वॉक

जनजातीय गरिमा उत्सव

जैसी गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए।

डिजिटल मॉनिटरिंग से होगी निगरानी

अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू की गई है। सभी गतिविधियों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उसे सीधे “प्रसारण पोर्टल” पर अपलोड किया जाएगा।

प्रत्येक स्थल से प्रतिदिन कम से कम 5 फोटोग्राफ अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। मंत्रालय ने इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को तिथि अनुसार गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज