उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 26 जुलाई को : आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक

 

 

खैरागढ़, ।  मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्देशानुसार विद्यार्थी जिस जिले का मूल निवासी होगा, उसे उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। योजना के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पिता अथवा पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना आवश्यक है तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।

विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संबंधित शाला में जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज