गोमर्डा अभयारण्य की सुरक्षा की कमान अब टीकाराम के हाथ..

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन, नवा रायपुर) द्वारा वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य शासन ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 4 की उपधारा (1) (खख) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री टीकाराम पटेल को गोमर्डा अभयारण्य सारंगढ़ के लिए मानसेवी वन्य जीव अभिरक्षक (अवैतनिक वन्य जीव संरक्षक) नियुक्त किया है।

श्री टीकाराम पटेल, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तहसील सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम छोटे परसदा (साकिन) के निवासी हैं। शासन के इस फैसले से क्षेत्र के पर्यावरण और वन्यजीव प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री टीकाराम पटेल की यह नियुक्ति राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से 02 वर्ष की अवधि के लिए होगी। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 (3) के तहत वे अपने क्षेत्र में राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीवन) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक, छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ रहकर कार्य करेंगे। इस दौरान वे विभाग द्वारा सौंपे गए महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों और अधिकारों का निर्वहन करेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज