आकांक्षी जिला कार्यक्रम में सुकमा प्रशासन की अनोखी पहल

किकिरपाल और कोटरीपाल में ‘कला जत्था’ ने जगाई जागरूकता की अलख

ग्रामीणों की भारी भीड़, योजनाओं को लेकर दिखा उत्साह

गीत, नृत्य और संवाद के जरिए प्रशासन पहुंचा आमजन के बीच

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन सुकमा द्वारा चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान अब गांव-गांव नई पहचान बना रहा है। छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत किकिरपाल और कोटरीपाल-1 में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। प्रशासन की ‘कला जत्था’ टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और संवाद कार्यक्रमों के जरिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि अब ग्रामीण समाज शासन की योजनाओं को समझने और उनसे जुड़ने के लिए जागरूक हो रहा है। कला जत्था की रंगारंग प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों को न केवल आकर्षित किया, बल्कि योजनाओं के प्रति उनमें नई रुचि भी पैदा की।

योजनाओं की जानकारी बनी लोगों के लिए नई उम्मीद
कार्यक्रम के समापन के बाद प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए ‘सुशासन तिहार’, ‘बस्तर मुन्ने अभियान’, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्थानीय भाषा और सहज शैली में योजनाओं की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया समझाकर लोगों को सरकारी सुविधाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार योजनाओं की जानकारी इतने सरल और रोचक तरीके से गांव तक पहुंच रही है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
‘कला जत्था’ बना प्रशासन और जनता के बीच भरोसे का पुल
जिला प्रशासन का यह अभिनव अभियान अब ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। ‘कला जत्था’ जैसे रचनात्मक प्रयासों के जरिए प्रशासन न केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहा है, बल्कि शासन और आमजन के बीच सहभागिता एवं विश्वास को भी मजबूत कर रहा है।
लगातार आयोजित हो रहे ऐसे कार्यक्रम विकास की मुख्यधारा से दूर बसे ग्रामीणों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सुकमा में सुशासन की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज