अनुराज साहू जिला प्रमुख / सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक
सारंगढ़। जिला प्रशासन सारंगढ़, खेल, युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 26 के समापन समारोह में सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेंटर को नई पहचान दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार, सारंगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में सेंटर के प्रतिभा शाली बच्चे आर्यन, प्रिंस, प्रिंसी, आद्या, साक्षी शा.उ.मा. विद्यालय हरदी की छात्राएं निशा, खिलेश्वरी व संजना को कलेक्टर श्रीमती साहू के करकमलों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं सम्मान दिया गया। शाउमा. विद्यालय हरदी की छात्राओं निशा, खिलेश्वरी एवं संजना को यह उपलब्धि श्रीमती ममता साहू, व्यायाम शिक्षिका के मार्गदर्शन में आयोजित 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण तथा बोइरमाल के हेड मास्टर डॉ. जोहित कुमार पटेल के विशेष सहयोग एवं प्रोत्साहन से प्राप्त हुई। इस उपलब्धि पर सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की मुख्य शिक्षिका व संचालिका पद्मा वती साहू ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि – बच्चों के मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



