मोबाइल फॉरेंसिक वैन से सशक्त होगी सुकमा पुलिस, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच

अत्याधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ, अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई गति

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा – पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में जिला पुलिस सुकमा ने आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा परिसर में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले को प्रदत्त अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (IPS) एवं जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारी वसीम अकरम, वैज्ञानिक अधिकारी मीनल साहू तथा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी उत्कर्ष भारती सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन के माध्यम से अब घटनास्थल पर ही त्वरित वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन और प्रारंभिक फॉरेंसिक परीक्षण संभव हो सकेगा। इससे अपराध विवेचना न केवल तेज होगी, बल्कि तकनीकी रूप से अधिक मजबूत और सटीक भी बनेगी। न्यायिक प्रक्रिया में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

इस अत्याधुनिक वैन में फिंगरप्रिंट जांच, डिजिटल फॉरेंसिक उपकरण, डीएनए सैंपल संरक्षण किट, दस्तावेज परीक्षण और बैलिस्टिक जांच जैसे आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों की सहायता से घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण किया जा सकेगा।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से जिले में अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और गंभीर अपराधों के त्वरित एवं वैज्ञानिक निराकरण में सहायता मिलेगी।

जिला पुलिस सुकमा लगातार आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए आमजन को बेहतर पुलिसिंग और न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज