गरियाबंद पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर देवभोग पुलिस द्वारा अंतराज्यीय चैक पोस्ट खुटगांव में गांजा तस्करों पर कड़ी निगरानी कई आरोपी गिरफतार 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

देवभोग – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन पर थाना देवभोग पुलिस द्वारा अंतराज्यीय चैक पोस्ट नाका खुटगांव के पास एमपीसी चेकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान बीते शुक्रवार को 22 मई 2026 में एक गांजा तस्करों को देवभोग पुलिस ने दबोचा गया, तो उस दौरान गांजा तस्करों से कुल जप्ती 156.6 किलोग्राम व दो वाहन की कीमत 86,53,000 रूपए बताई गई। उसके बाद 22 मई 2026 के रात्रि में फिर से एक गांजा तस्कर चैक पोस्ट नाका खुटगांव में गांजा बार्डर पार करते समय पकड़ा गया तो उसने 6 किलो 30 ग्राम अनुमानित कीमत रू 3,00,000 बताया गया। इसी प्रकार आज भी 24 मई 2026 , दिन रविवार को थाना देवभोग पुलिस द्वारा अंतराज्यीय चैक पोस्ट नाका खुटगांव के पास एमपीसी चेकिंग की जा रही थी, और चैकिंग के दौरान आने जाने वाली गाड़ियां पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, और उस दौरान ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप यूपी 64 सीटी 5613 आता दिखाई दिया, जिससे रोककर वाहन चालक से पूछ-ताछ की गई।चालक ने अपना नाम राहुल पांडेय पिता चंद्रभूषण पाण्डेय उम्र 33 साल , निवासी ग्राम पारो लौवडीह , तहसील मोहमदाबाद युशूपुर थाना भवरकोल, जिला गाजीपुर, उत्तरप्रदेश,का रहने वाला बताया। संदेह होने पर गवाही की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखें 06 सफेद प्लास्टिक थैली में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त गांजा का वजन लगभग 130 किलो 160 ग्राम पाया गया,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65,08,000/ रूपए है, साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमत लगभग 5,50,000/ रूपए भी जप्त किया गया। कुल जप्ती मूल्य लगभग 70,58,000 रूपए है। आरोपी से पूछताछ में बताया कि गांजा को उड़िसा से उत्तरप्रदेश ले जाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना देवभोग में धारा 20 बी,(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज