आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. कोरबी में अनाधिकृत व्यक्तियों का कब्जा शासकीय रिकॉर्ड को हेरा फेरी करने का आरोप।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. कोरबी पं.क्र.304 वि.ख. पाली में प्रबंधक घनश्याम जायसवाल के द्वारा अनाधिकृत रूप से 02 व्यक्तियों को अपना निजी स्वार्थ एवं शासकीय रिकॉर्ड को हेरा फेरी करने के नियत से समिति कार्यालय में अवैध कर्मचारी के रूप में रखा गया है जिसमें *सेवानिवृत्त कर्मचारी रामस्वरूप जायसवाल को पुनः समिति में कार्य करने के लिए अवैध कर्मचारी के रूप में रखा गया है* जिसका ना तो कोई सक्षम अधिकारी से परमिशन लिया गया है ना ही किसी भी प्रकार से सेवा निवृत्त कर्मचारी को पुनः कार्य में रखने का प्रावधान है। ठीक उसी प्रकार *अनाधिकृत व्यक्ति नाम तुषार पिता मेलू राम को भी निजी स्वार्थ से वसूली कर्मचारी बनाकर कार्यालय में कर्मचारी रूप में रखा गया है दोनों अनाधिकृत व्यक्तियों से प्रबंधक घनश्याम जायसवाल द्वारा किसानो से खाद वितरण व केसीसी हेतु अवैध वसूली हेतु दबाव पूर्वक प्रत्येक किसानों से पैसा कि मांग भी किया जा रहा है तथा दोनों व्यक्ति निजी परिचित होने से आर्थिक लाभ पहुंचाने के नियत से फर्जी कर्मचारी बनाकर खाद वितरण केसीसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। प्रबंधक घनश्याम जायसवाल द्वारा अपना निजी स्वार्थ वसूली के लिए विवादित रिटायर रामस्वरूप जायसवाल को पुनः समिति में अवैध कर्मचारी के रूप में कार्य कराया रहा है, जो समिति कोरबी में किसानों के ऋण खाते से समिति कोरबी में प्रबंधक घनश्याम जायसवाल के लिए किसानों के खाते से खाद निकाल कर ब्लैक में बाहरी किसानों को 1 बोरी खाद के बदले में 1 बोरी धान लिया जाता है। उक्त दोनों कर्मचारियों को रखने के लिए किसी भी प्रकार का उच्च कार्यालय से परमिशन नहीं लिया गया है न ही किसी भी नियम का पालन किया गया है। नियम विरुद्ध अनाधिकृत व्यक्तियों को कार्यालय में कर्मचारी के रूप में रखना मनमानी कार्यप्रणाली किसानों ने जन समस्या समाधान शिविर में शिकायत किया गया, अब देखना होगा कि विभाग के कर्मचारी क्या कारवाही करते है

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज