नगर पंचायत छुईखदान में एल्डरमैन नियुक्ति, अर्जुन महोबिया की ताजपोशी से समर्थकों में उत्साह

 

छुईखदान। नगर पंचायत छुईखदान में एल्डरमैन पद पर अर्जुन महोबिया, किरण गुप्ता और राजू उईके की नियुक्ति होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। खासकर अर्जुन महोबिया की नियुक्ति को लेकर समर्थकों और आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अर्जुन महोबिया क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता, समाज सेवा, जनसेवा और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। वर्षों से वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सहज कार्यशैली और मजबूत जनसंपर्क ने उन्हें क्षेत्र का भरोसेमंद चेहरा बनाया है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए एल्डरमैन पद पर उनकी नियुक्ति को नगर विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री महोबिया की सक्रिय भागीदारी से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

वहीं किरण गुप्ता और राजू उईके की नियुक्ति को भी नगर हित में सकारात्मक निर्णय बताया जा रहा है। तीनों नव नियुक्त एल्डरमैन को क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि तीनों नव नियुक्त सदस्य मिलकर नगर पंचायत छुईखदान के विकास, जनहित और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेंगे।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu