अमरनाथ यात्रा शुरू: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना

पहलगाम और बालटाल मार्ग से ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच यात्रा का आगाज, 4800 से ज्यादा श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा में पहुंचे घाटी

श्रीनगर/जम्मू। बाबा बर्फानी के पवित्र धाम की वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। तड़के सुबह पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का पहला जत्था ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। हल्की बारिश के कारण यात्रा करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।
प्रशासन ने इस वर्ष यात्रा के लिए दो प्रमुख बेस कैंप बनाए हैं। पहला अनंतनाग जिले के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप और दूसरा गांदरबल जिले के बालटाल (डोमेल) बेस कैंप से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कड़ाके की ठंड के बावजूद शिवभक्त पूरे उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे।
यात्रियों के पहले जत्थे को सुबह 4 बजे ट्रैक पर रवाना किया गया। पहले इसे सुबह 3 बजे रवाना किया जाना था, लेकिन तड़के हुई हल्की बारिश के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय इंतजार किया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन और भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे।
इससे पहले जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 4800 से अधिक श्रद्धालुओं के पहले आधिकारिक जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अर्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच यह काफिला सुरक्षित कश्मीर घाटी पहुंचा। घाटी में प्रवेश पर दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआईजी जाविद इकबाल मट्टू सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज