पाम मॉल के वन नाइट क्लब और सेंट्रल प्वाइंट बार में कार्रवाई, मैनेजरों पर केस दर्ज की तैयारी

राजधानी से जनता तक| कोरबा | “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने देर रात तक नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसने वाले दो बारों पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पाम मॉल स्थित One Night Club (ONC) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों के मैनेजरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इन दोनों बारों में निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसने और देर रात तक पार्टी आयोजित किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात आकस्मिक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान दोनों बारों में ग्राहकों को निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसी जाती मिली। इसके बाद दोनों बारों के मैनेजरों को थाना लाकर उनके विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि हाल ही में पाम मॉल स्थित वन नाइट क्लब से देर रात निकले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की थी। इसी घटना के बाद देर रात संचालित बारों की निगरानी और सख्त कर दी गई है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज