महादेव ऐप केस में सीबीआई की बड़ी चार्जशीट, 72 आरोपी घेरे में

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बहुचर्चित महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नए आरोप पत्र दाखिल किए हैं। इनमें असीम दास, रोहित गुलाटी, विकास छापरिया, अनिल धम्मानी, विशाल आहूजा और धीरज अहूजा को भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामलों में आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई ने मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ भी अतिरिक्त साक्ष्य अदालत में पेश किए हैं। वहीं, मामले से जुड़े 66 अन्य लोगों के खिलाफ भी पांच अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि सिंडिकेट ने अवैध सट्टेबाजी से कमाई गई रकम को फर्जी खातों के जरिए विदेश भेजा और संरक्षण के लिए रिश्वत भी दी।
जांच एजेंसी के अनुसार, महादेव ऐप का नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपियों के खिलाफ इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस जारी हैं और उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया जारी है। सीबीआई ने कहा कि जांच अभी जारी है और आगे भी पूरक आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है