सुकलीभाठा पुराना आश्रित ग्राम बंदपारा में प्राथमिक शाला भवन जर्जर

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर थे बच्चे, सूचना मिलते ही बीईओ निलाम्बर कश्यप ने मौके पर पहुंचकर कराई वैकल्पिक व्यवस्था

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग -प्राथमिक शाला भवन की हालत जर्जर ग्राम पंचायत
सुकलीभाठा (पुराना )आश्रित ग्राम बंदपारा स्थित प्राथमिक शाला भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। भवन की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।

जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे बच्चे

जर्जर भवन के बीच स्कूली बच्चे अपनी पढ़ाई-लिखाई कर रहे थे। ऐसे में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई थी। बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षा जरूरी है, लेकिन विद्यालय भवन की खराब स्थिति उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।

जानकारी मिलते ही बीईओ मौके पर पहुंचे

बंदपारा प्राथमिक विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी मिलते ही बीईओ निलाम्बर कश्यप तत्काल मौके पर पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया।

पंचायत प्रतिनिधियों को कराया गया अवगत

बीईओ द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच को विद्यालय भवन की स्थिति से अवगत कराया गया। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके, इस दिशा में तत्काल पहल की गई।

तत्काल की गई वैकल्पिक व्यवस्था

बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से जारी रखने के लिए ग्राम पंचायत के सहयोग से वैकल्पिक अध्ययन व्यवस्था तत्काल की गई। इससे बच्चों को जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करने की मजबूरी से राहत मिली।

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता

बीईओ निलाम्बर कश्यप की पहल से फिलहाल बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पढ़ाई का अवसर मिलने की उम्मीद है। विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए स्थायी समाधान की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं।

जर्जर भवन के पुनः निर्माण की जरूरत

ग्रामीणों एवं अभिभावकों की मांग है कि प्राथमिक शाला भवन के अति जर्जर भवन का जल्द से जल्द निरीक्षण कर मरम्मत अथवा नवीन अतिरिक्त भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकें।

मुख्य बातें

जर्जर भवन में पढ़ाई का खतरा टला बीईओ निलाम्बर कश्यप की पहल से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था अब स्थायी समाधान की उम्मीद।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है