संसद में गतिरोध जारी, गृह मंत्री के बयान पर अड़ा विपक्ष

नई दिल्ली। मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। विपक्ष ने दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने की मांग की है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गृह मंत्री के बयान के बिना गतिरोध खत्म होना मुश्किल है। केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि एफसीआरए विधेयक समेत अन्य विधेयकों पर चर्चा से पहले सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए। विपक्ष ने एफसीआरए विधेयक के प्रावधानों पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा। वहीं, सुखदेव भगत ने आदिवासी पहचान से जुड़े मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही। झारखंड के छात्रों के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की है। वहीं, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष की एकजुटता कायम रहने का दावा किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है