मेरठ में गेमिंग जिहाद का आरोपी गिरफ्तार, फ्री फायर खेलकर 14 साल की छात्रा को फंसाया, नंबर लेकर करने लगा था बात

मेरठ: लव जिहाद का नया तरीका सामने आया है। मेरठ के लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन के कादिर ने मोबाइल गेम फ्री फायर खेलकर ही हिंदू छात्रा को अपने झांसे में ले लिया। उसके बाद रामपुर से मेरठ ले आया। पुलिस की टीम ने आरोपित कादिर को पकड़ लिया है।

सिविल लाइंस क्षेत्र की 14 साल की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। कादिर मोबाइल गेम के माध्यम से उसके संपर्क में आ गया। दोनों अक्सर गेम खेलते थे। परिजनों को इसकी भनक नहीं लग सकी। दो सितंबर को छात्रा ट्यूशन पढऩे के लिए गई थी।

काफी देर तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई। तलाश करने पर पता नहीं चलने पर उन्होंने गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को मोबाइल नंबर के आधार पर कादिर के बारे में जानकारी मिली।

थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से आठ सितंबर को छात्रा बरामद कर कादिर को पकड़ लिया गया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com