राजधानी से जनता तक /बेमेतरा/ नवागढ़ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा सेवारत शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से राहत, सेवा सुरक्षा तथा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में सहायक शिक्षक एवं शिक्षक लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।
शिक्षक साझा मंच की प्रमुख मांगों में सेवारत शिक्षकों को अन्य राज्यों की तर्ज पर TET की अनिवार्यता से राहत देते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करना तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना शामिल है।
वहीं दूसरी प्रमुख मांग के रूप में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति तिथि से पूर्व की सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान करने की मांग की गई है।
संगठन ने शासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया, ताकि वर्षों से स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा मिल सके।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों के रूप में प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशल अवस्थी, जिलाध्यक्ष पोषण साहू, कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ठाकुर तथा ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल गोयल के नाम दर्ज हैं।
विकासखंड स्तर पर संयोजक संजय जांगड़े, उपाध्यक्ष कमलेश टंडन एवं रोहित कुमार साहू, सचिव हृरदयाल श्रीवास, कोषाध्यक्ष टीकाराम जांगड़े, प्रवक्ता मीनम गायकवाड़ तथा मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश खांडेकर सहित अन्य
कार्यकर्ताओं में नंद कुमार साहू, हेमंत लहरे, सुमेंद्र साहू, राजू लाल वर्मा, सीताराम जांगड़े, शैलेंद्र हिरवानी कैलाश साहू, शेर सिंह राजपूत, दौलत राम टंडन, कुमार वर्मा, राजेश मिरचंडे, राजकुमार बनर्जी, परमेश्वर साहू, केसर पटेल, अशोक भार्गव, विनोद कुमार बंजारे, नरेंद्र कुमार बंजारा, छन्नू चतुर्वेदी एवं जितेंद्र बघेल के नाम प्रमुख रूप से दर्ज हैं।
संगठन ने शासन से शिक्षकों की मांगों पर जल्द निर्णय लेकर उन्हें न्याय एवं सेवा सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






