5 सूत्रीय मांगों की लेकर प्लेसमेंट कर्मचारी गए 5 रोज की हड़ताल पर, नगर निगम दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी करने वाले कामगार मिले सांसद से

रायगढ़ / पीएम नरेंद्र मोदी के रायगढ़ प्रवास के ठीक दो दिन पहले प्लेसमेंट कर्मचारियों ने काम करने से अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए जिले भर के कामगार 5 रोज के हड़ताल पर चले गए हैं। निगम कार्यालय के सामने नारेबाजी करने के बाद प्लेसमेंट कर्मियों ने सांसद गोमती साय को भी अपनी समस्या गिनाते हुए न्याय की गुहार भी लगाई।

5 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर रायगढ़ जिले में कार्यरत कामगारों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। जिले के घरघोड़ा, धरमजयगढ़, खरसिया सहित अन्य जगह कामगारों ने जमकर नारेबाजी भी की। रायगढ़ में सुबह नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार में एकजुट हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी जमकर भड़ास निकाली।

 

दर्जनों की तादात में महिला-पुरुष कामगारों ने खुद को शोषण का शिकार बताते हुए अपनी सभी 5 मांगों को लेकर जब निगम बन्द करने की कवायद की तो सीएसपी अभिनव उपाध्याय और नगर कोतवाल शनिप रात्रे को मोर्चा सम्हालने जाना पड़ा। वर्दीधारियों को देख उत्तेजित कामगार शांत जरूर हुए, लेकिन अपनी मांगों को जायज करार देते रहे।

प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कंसारी ने पुलिस अफसरों को बताया कि भले ही वे अपनी 5 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए नारे लगा रहे हैं, मगर वे निगम के अन्य कर्मचारियों को ड्यूटी में जाने से नहीं रोक रहे हैं।

 

राजेन्द्र की माने तो निगम के अलावे नगर पालिक और नगर पंचायत कार्यालय के जल और विद्युत विभाग में 520 प्लेसमेंट कर्मचारी सेवाएं देते हैं। कोरोनाकाल के बाद डेंगू के प्रकोप के बीच भी वे ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें आज भी लंबित है। प्लेसमेंट कर्मियों ने खासकर ठेका प्रथा को समाप्त करने और उनको नगरीय निकायों में समायोजन की मांग की है। इसके अलावा पीएफ की राशि को अपने खाते में पूरे ब्याज के साथ जमा करने की मांग कर रहे हैं।प्लेसमेंट कामगारों ने साफ तौर पर कहा है कि ठेकेदार पीएफ की राशि तो काट रहे हैं, परंतु वह उनके खाते में जमा नहीं हो रहा है। यही कारण है कि मंगलवार से 16 सितंबर तक वे हड़ताल पर हैं।

 

सांसद गोमती साय ने साथ देने का किया वादा

निगम ऑफिस में हो हल्ला मचाने के बाद प्लेसमेंट कर्मचारी वहां से सांसद निवास गए और गोमती साय से मिलकर आपबीती बताई। कामगारों ने सांसद को कहा कि अब से वे अलग से कोई सेवा नही देंगें और 8 घंटे से अधिक काम नही करेंगे। यही नही, उन्होनें जिले के सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों को 4 हजार रूपये श्रम सम्मान देने और हरेक महीने की 1 से 5 तारीख के बीच वेतन दिलाने की मांग भी की। सांसद गोमती साय ने उनकी सभी मांगों को जायज करार देते हुए वादा किया कि वे उनके साथ हैं और उनकी मांगों को ऊपर तक पहुंचाएंगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज