प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचा रहे लघु वनोपज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचा रहे लघु वनोपज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार

लैलूंगा / विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही जहां कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी से टिकट पाने जी तोड़ मेहनत करते हुए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाने में जुटे हुए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के लघुवनोपज अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार इन दिनों छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तो विधानसभा चुनाव की तिथि पास आते ही रायगढ़ जिले के कई कांग्रेसी नेता, इस बार के चुनाव में टिकट पाने ऐड़ी चोटी की जोर आजमाइश में लगे हुए हैं।प्रदेश की कांग्रेस सरकार इन 5 सालों में क्या की, क्या नहीं कर पाई जिसे आगामी दिनों में करने का प्लान है, इस बात को लेकर घर घर जा रहे लघुवनोपज अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार इनके साथ युवाओ की टोली भी घर घर जा रही। कांग्रेसी नेता व जिला लघु वनोपज अध्यक्ष सुरेंद्र सिदार के द्वारा हमेशा कांग्रेस सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है,वैसे तो सुरेंद्र सिदार स्वच्छ छवि के पुराने कद्दावर कांग्रेस नेता के रूप में जाना और पहचाना जाता है। किसी भी कार्य को करना और पूरे मेहनत और लगन से उस कार्य को मूर्तरूप तक पहुचाना इनकी फितरत रही है।

इन दिनों जहां कई कांग्रेसी टिकट पाने अपने-अपने स्तर में अपने कार्यो को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, वहीं इस सब से अलग हटकर अपने विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के गांव मे हर घर तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 5 साल में चलाई गई जन हितकारी योजनाओं एवं किए गये कार्यों को आम जन तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। गांव के ग्रामीण भी अब यह कहने से नही चूक रहे कि सुरेंद्र सिदार के कार्यो की जितनी सराहना की जाए कम है।अभी के हालात में जहां लोग अपनी टिकट की मांग के लिए दिल्ली रायपुर भटक रहे वही कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिदार द्वारा सरकार की जनहितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। सुरेंद्र सिदार हमेशा अपनी अलग कार्यशैली के लिए पूरे अपने विधानसभा लैलूंगा में जाने जाते हैं, उनकी यही अलग तरह से कार्य शैली उन्हें सबसे अलग पहचान देती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज