Digital Dukaan – Deshi Pehchan के तहत SHG महिलाओं को डिजिटल मार्केटिंग का प्रशिक्षण

राजधानी से जनता तक कोरबा।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “Digital Dukaan – Deshi Pehchan” परियोजना के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के उरगा क्लस्टर स्थित सलिहाभाटा ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए डिजिटल मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो नीलू पटेल द्वारा Women Friendly Panchayat की अवधारणा के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिखर युवा मंच के श्री कृष्ण कुमार कौशिक का विशेष सहयोग रहा।

64 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में 16 स्वयं सहायता समूहों की कुल 64 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को—

डिजिटल मार्केटिंग की मूल अवधारणा,

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बाजार से जुड़ने के तरीके,

उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पहचान निर्माण,

सोशल मीडिया के माध्यम से बिक्री बढ़ाने के उपाय

जैसे विषयों पर सरल एवं व्यवहारिक जानकारी दी गई।

नीलू पटेल ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य SHG महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को डिजिटल माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचाना, उनकी आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल Public System Strengthening की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।

 

प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में अपने उत्पादों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेचने की इच्छा व्यक्त की। प्रतिभागियों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता भी जताई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज