UGC NET की परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

नई दिल्ली यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा, जो 15 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इस परीक्षा के पोस्टपोन होने की घोषणा की है और इसके लिए नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। हालांकि, 16 जनवरी को होने वाली परीक्षा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा अब किसी नई तारीख पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस नई तारीख के बारे में फिलहाल NTA ने कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने केवल यह बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, और इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इसके साथ ही, नई तारीख पर आधारित एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किए जाएंगे। NTA ने बताया है कि उसे कई सिफारिशें प्राप्त हुई थीं, जिनमें पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के मद्देनजर 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा को स्थगित करने की अपील की गई थी। छात्रों के हित में निर्णय लेते हुए, एजेंसी ने 15 जनवरी 2025 को निर्धारित यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा पहले की निर्धारित तिथि के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज