अनिता बनीं लखपति दीदी, बिहान योजना से बदली ज़िंदगी

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

 

बलरामपुर :- शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित बिहान योजना से जुड़कर बलरामपुर जिले की महिलाएं आज आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और अपने परिवार की आय में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

इसी कड़ी में विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत रामनगर की निवासी अनिता ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से वे आज 1 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पूर्व अनिता कृषि एवं मजदूरी पर निर्भर थीं। सीमित आय के कारण परिवार की वार्षिक आमदनी लगभग 40 हजार रुपये थी, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना कठिन होता था। बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें समूह के माध्यम से बैंक से 01 लाख रुपये तथा सामुदायिक निवेश निधि के तहत 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।

इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने कृषि कार्य के साथ-साथ किराना दुकान संचालन जैसी आजीविका गतिविधियां प्रारंभ कीं। एनआरएलएम टीम के मार्गदर्शन और सतत मेहनत से आज उनकी कुल आय लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गई है।

आय में वृद्धि से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। अनिता ने अपनी सफलता का श्रेय स्व-सहायता समूह, बिहान योजना एवं शासन-प्रशासन को देते हुए आभार व्यक्त किया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज