छात्रों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों से गूंजा थाना बालकों नगर: छात्रों को कराया गया भ्रमण, बताया गया कैसी होती है पुलिसिंग.!

राजधानी से जनता तक|कोरबा| बालको नगर का थाना परिसर आज छात्रों के प्रश्नों और जिज्ञासा से भरा रहा, पुलिसिंग को क़रीब से जानने और पुलिस के कार्यप्रणाली को समझने के साथ कानूनी जानकारी प्रदान की गई। स्कूली छात्राओं को थाना बालकों नगर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्र प्रश्न पूछते रहे जिसका पुलिस अधिकारियों ने सरलता से उत्तर दिया।

भ्रमण के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं को थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने पूरे थाने परिसर का भ्रमण कराया, छात्रों के जिज्ञासा के साथ पूछे गए प्रश्नों को सरलता से उत्तर देते हुए थाना के कार्यप्रणाली को समझाया गया। छात्रों को थाना परिसर में मौजूद बंदीगृह, सीसीटीएनएस कक्ष, निरीक्षक कक्ष आदि कमरों का भ्रमण कराया गया। इसके साथ ही निरीक्षक युवराज तिवारी ने शिकायत, एफआईआर दर्ज कराने, विवेचना के तरीकों की जानकारी देने के साथ पुलिस पेट्रोलिंग, नियंत्रण कक्ष, अपराध रोकथाम हेतु किए जाने वाले आवश्यक कदमों जैसे पुलिसिंग तकनीक के बारे में जानकारी दी। पुलिसिंग को क़रीब से समझते हुए छात्र काफ़ी उत्साहित भी नजर आए। छात्रों को अंत में किताब एवं कलम भी भेंट किया गया।

कानूनी अधिकार एवं नियमों की दी गई जानकारी

बालको पुलिस स्कूलों में पहुंची जहां छात्रों को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को फर्जी लिंक, अंजान नंबर, ओटीपी धोखाधड़ी, गलत मैसेज, फोटो दुरुपयोग, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके के बारे में बताया गया। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी भी प्रदान की गई।छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी सहभागिता निभाई।

शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास और सुरक्षा संबंधी समझ को मजबूत बनाना था, जिसका लाभ वे अपने दैनिक जीवन में भी उठा सकेंगे।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज